चुनाव आयोग आज दोपहर 12.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है। इसमें बिहार विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो सकता है। साथ ही मध्य प्रदेश में 27 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा भी हो सकती है। 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को खत्म हो रहा है।
पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना के चलते बिहार चुनाव टालने को लेकर लगाई याचिका खारिज कर दी थी। कोर्ट ने कहा कि कोरोना के चलते एक राज्य के चुनाव को टाला नहीं जा सकता। कोर्ट चुनाव आयोग को निर्देश नहीं दे सकता।
बिहार में 2015 चुनाव के नतीजे
पिछले बार 5 चरणों में चुनाव हुए थे। कोरोना के चलते इस बार 2 से 3 चरणों में चुनाव कराए जा सकते हैं।
| पार्टी | सीटें | वोट शेयर (%) |
| राजद | 80 | 18.8 |
| जदयू | 71 | 17.3 |
| भाजपा | 53 | 25 |
| कांग्रेस | 27 | 6.8 |
| निर्दलीय | 4 | 9.6 |
| अन्य | 8 | 22.5 |
| कुल सीटें | 243 |
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
https://ift.tt/3mT56h5
from Dainik Bhaskar /national/news/election-commission-press-conference-bihar-election-dates-news-and-updates-127752038.html
via IFTTT
No comments:
Post a Comment