via Dainik Bhaskar https://ift.tt/39fVvdt
Friday, December 27, 2019
सलमान के डेब्यू के वक्त बच्चियां थीं 10 एक्ट्रेस; सई का नहीं हुआ था जन्म, 5 साल की थीं कैट बॉलीवुड डेस्क.सई मांजरेकर बीते शुक्रवार को रिलीज हुई सलमान खान की 'दबंग 3' से अपने फिल्म करियर की शुरुआत की है। चुलबुल पांडे की ये एक्ट्रेस सलमान के डेब्यू के 10 साल बाद पैदा हुईं थीं। उनका जन्म 24 दिसंबर 1998 में हुआ था। बॉलीवुड की हिट सीरीज दबंग से बड़े पर्दे पर कदम रखने वाली सई की एक्टिंग की फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों ही तारीफ कर रहे हैं। वे बॉलीवुड के बड़े एक्टर्स में शुमार महेश मांजरेकर की बेटी हैं। जैकलीन फर्नांडीज जैकलीन फर्नांडीज और सलमान खान ने 'किक' और 'रेस 3' जैसी फिल्मों में काम किया है। सलमान की डेब्यू फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' के समय जैकलीन की उम्र सिर्फ 3 साल थी। जैकलीन का जन्म 11 अगस्त, 1985 को हुआ था। अनुष्का शर्मा अनुष्का शर्मा ने सलमान की सुपरहिट फिल्म 'सुल्तान' में उनके साथ काम किया है। सलमान ने जब डेब्यू किया था तो उस वक्त अनुष्का महज 4 महीने की थीं। अनुष्का का जन्म 1 मई, 1988 को हुआ था। सोनम कपूर सोनम कपूर ने सलमान के साथ फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में काम किया है। 1988 में सलमान की डेब्यू फिल्म के दौरान सोनम 3 साल की थीं। सोनम का जन्म 9 जून, 1985 को हुआ। करीना कपूर करीना कपूर ने सलमान के साथ 'बॉडीगार्ड' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। सलमान के डेब्यू के वक्त करीना की उम्र करीब 8 साल थी। करीना का जन्म 21 सितंबर, 1980 का है। कैटरीना कैफ कैटरीना कैफ ने सलमान के साथ 'पार्टनर', 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है' जैसी फिल्मों में काम किया है। सलमान के डेब्यू के वक्त कटरीना कैफ 5 साल की थीं। कैटरीना का जन्म 16 जुलाई, 1983 को हुआ। प्रियंका चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा ने सलमान के साथ 'मुझसे शादी करोगी' और 'सलाम-ए-इश्क' जैसी फिल्मों में काम किया है। जब सलमान ने डेब्यू किया था तो उस वक्त प्रियंका 6 साल की थीं। प्रियंका का जन्म 18 जुलाई, 1982 को हुआ। सोनाक्षी सिन्हा सलमान ने सोनाक्षी के साथ 'दबंग' और 'दबंग 2' जैसी सुपरहिट फिल्में की हैं। सलमान के डेब्यू के दौरान सोनाक्षी करीब 1 साल की थीं। सोनाक्षी का जन्म 2 जून, 1987 को हुआ था। दिशा पाटनी अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'भारत' में दिशा पटानी पहली बार सलमान खान के साथ नजर आएंगी। दिशा का जन्म तो सलमान की डेब्यू फिल्म रिलीज होने के करीब 4 साल बाद हुआ था। दिशा का जन्म 13 जून, 1992 को हुआ। जरीन खान जरीन खान ने सलमान के साथ फिल्म 'वीर' में काम किया है। सलमान के डेब्यू के वक्त जरीन महज 1 साल 3 महीने की थीं। जरीन का जन्म 14 मई, 1987 को हुआ था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sai Manjrekar was born 10 years after Salman's debut, Katrina Kaif was just 5 years old Sai Manjrekar was born 10 years after Salman's debut, Katrina Kaif was just 5 years old Sai Manjrekar was born 10 years after Salman's debut, Katrina Kaif was just 5 years old Sai Manjrekar was born 10 years after Salman's debut, Katrina Kaif was just 5 years old Sai Manjrekar was born 10 years after Salman's debut, Katrina Kaif was just 5 years old Sai Manjrekar was born 10 years after Salman's debut, Katrina Kaif was just 5 years old Sai Manjrekar was born 10 years after Salman's debut, Katrina Kaif was just 5 years old Sai Manjrekar was born 10 years after Salman's debut, Katrina Kaif was just 5 years old Sai Manjrekar was born 10 years after Salman's debut, Katrina Kaif was just 5 years old Sai Manjrekar was born 10 years after Salman's debut, Katrina Kaif was just 5 years old
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment